SwarnSiddhi
Login Join for Free
Back to Blog

भूल जाते हो बार-बार?

अप्रैल 18, 2025
भूल जाते हो बार-बार?

क्या आप बातों को बार-बार भूल जाते हैं?
या मन एक जगह एकाग्र नहीं रह पाता?

ज्योतिष के अनुसार, बुध और चंद्रमा हमारे स्मृति, ध्यान और मानसिक स्पष्टता को नियंत्रित करते हैं।

  • अगर बुध नीच का हो, वक्री हो या शनि/राहु से पीड़ित हो, तो यह धुंधला दिमाग, भूलने की आदत, और ध्यान भटकना ला सकता है।
  • चंद्रमा, जो मन का कारक है, अगर केतु के साथ हो या कमजोर हो, तो व्यक्ति कल्पनाओं में खोया रहता है और बार-बार बातें भूलता है।
  • चतुर्थ भाव (मानसिक शांति) और पंचम भाव (बुद्धि) पर अगर अशुभ प्रभाव हो, तो स्मरण शक्ति और फोकस पर असर होता है।

ध्यान और स्मरण शक्ति बढ़ाने के उपाय:

  • ॐ बुं बुधाय नमः” और “ॐ चंद्राय नमः” का नियमित जाप करें।
  • रोज़ 5 मिनट त्राटक (दीपक को देखना) करें।
  • सुबह तुलसी जल पिएं।
  • पढ़ाई या कार्यस्थल को साफ़-सुथरा और हरा-भरा रखें।
  • बुधवार को हरी पत्तेदार सब्ज़ियाँ दान करें

जब बुध और चंद्रमा संतुलित होते हैं, तब दिमाग़ तेज़ और एकाग्र हो जाता है।