SwarnSiddhi
Login Join for Free
Back to Blog

क्या आपकी मेहनत का फल नहीं मिलता? हो सकता है दोष ग्रहों का हो

अप्रैल 18, 2025
क्या आपकी मेहनत का फल नहीं मिलता? हो सकता है दोष ग्रहों का हो

क्या आप मेहनत तो खूब करते हैं, लेकिन तारीफ़, पहचान या सफलता नहीं मिलती?
हो सकता है आपकी कुंडली में ही इसका संकेत छिपा हो।

दशम भाव (10th house) को कर्म, करियर और पहचान का घर माना जाता है। अगर इस पर शनि, राहु या केतु का प्रभाव हो, तो मेहनत के बावजूद पहचान देर से मिलती है या मिलती ही नहीं।

सूर्य आत्मविश्वास, शोहरत और पहचान का प्रतीक होता है। अगर सूर्य नीच का हो, 6वें, 8वें या 12वें भाव में हो, या शत्रु ग्रहों के साथ हो, तो व्यक्ति की चमक छिपी रह सकती है।

ग्यारहवां भाव प्रशंसा, सामाजिक नेटवर्क और लाभ से जुड़ा होता है। इस पर भी अगर अशुभ ग्रहों का असर हो, तो दूसरों से सपोर्ट नहीं मिलता।

लेकिन ज्योतिष में हर समस्या का समाधान भी है।

मेहनत की पहचान के लिए ज्योतिषीय उपाय:

  • प्रतिदिन उगते हुए सूर्य को तांबे के लोटे से जल चढ़ाएं।
  • आदित्य ह्रदय स्तोत्र या ॐ घृणि सूर्याय नमः का जाप करें।
  • कुंडली अनुसार दशम भाव के स्वामी को मजबूत करें (रत्न या मंत्र के ज़रिए)।
  • रविवार को सूर्य से संबंधित चीज़ों का दान करें (गुड़, गेहूं, लाल कपड़ा आदि)।
  • हर दिन अपनी जीत और प्रयास को लिखें—दुनिया न माने तो भी खुद को पहचानिए।

शनि देर जरूर करता है, पर इनकार नहीं। आपके सितारे ज़रूर चमकेंगे—बस चलते रहिए।