SwarnSiddhi
Login Join for Free
Back to Blog

मेहनत का फल क्यों नहीं मिलता?

अप्रैल 19, 2025
मेहनत का फल क्यों नहीं मिलता?

क्या आप दिल से मेहनत करते हैं, फिर भी सफलता दूर लगती है?
क्या ऐसा लगता है कि दूसरे लोग आसानी से आगे बढ़ जाते हैं, लेकिन आपकी राह में रुकावटें ही रुकावटें हैं?

ज्योतिष के अनुसार, ऐसा तब होता है जब शनि (Saturn) ग्रह कमज़ोर या पीड़ित होता है।

  • शनि मेहनत, कर्म और देरी का प्रतीक है। जब यह वक्री, नीच का या राहु/केतु/मंगल से ग्रस्त हो, तो व्यक्ति को देरी, ठहराव और बार-बार असफलता का सामना करना पड़ता है।
  • शनि की साढ़ेसाती या महादशा के समय में यह अनुभव और गहरा हो सकता है।
  • दशम भाव (कैरियर) और छठा भाव (दैनिक मेहनत) कमजोर हों, तो प्रयास का फल नहीं मिलता

मेहनत का फल पाने के ज्योतिषीय उपाय:

  • ॐ शं शनैश्चराय नमः” का रोज़ या शनिवार को जाप करें।
  • शनिवार को सरसों का तेल, काले तिल या लोहे का दान करें
  • पीपल के पेड़ के नीचे शाम को दीया जलाएं
  • समय और बुजुर्गों का सम्मान करें—शनि इन्हीं से प्रसन्न होता है।
  • नियमित और स्थिर प्रयास करें—शनि देर से देता है, लेकिन ठोस देता है।

जब शनि कृपा करता है, तब मेहनत का फल स्थायी और मजबूत होता है।